मिनी वेकेशन:-अब दिल्ली के आसपास की इन जगहों पर मनाये अपना शानदार वीकेंड ट्रिप

Tripoto
24th Jun 2021
Photo of मिनी वेकेशन:-अब दिल्ली के आसपास की इन जगहों पर मनाये अपना शानदार वीकेंड ट्रिप by Priya Yadav

कोरोना के कारण पिछले 2 साल घुमक्कडों के लिए कुछ खास नही रहे।हर जगह बस lockdown जिसके वजह से कही भी आना जाना मुश्किल रहा।परंतु अब जब स्थिति में सुधार आ चुका है तो लोगो में घूमने का क्रेज़ भी बढ़ रहा है।अगर आप लंबी वेकेशन पर नही जा पा रहे है तो आप अपने वीकेंड में एक छोटी ट्रिप तो प्लान कर ही सकते है।दिल्ली का आस पास ऐसी बहुत सी जगह है जहाँ से आप अपने वीकेंड का प्लान बना सकते है और खुल के एन्जॉय भी कर सकते है।हम आपको यहाँ कुछ जगहों के बारे में बता रहे है जो आपकी अगली ट्रिप का हिस्सा बन सकती है।

Photo of मिनी वेकेशन:-अब दिल्ली के आसपास की इन जगहों पर मनाये अपना शानदार वीकेंड ट्रिप by Priya Yadav
Day 1

आगरा

ताज की नगरी आगरा को कौन नही जानता।हर प्यार करने वाले जोड़े की ख्वाइश होती है कि वो एक बार आगरे के ताजमहल का दीदार जरूर करे।यमुना नदी के किनारे बना संगेमरमर को देखने के लिए देश विदेश से लोग हजारो की संख्या में आते है।यहाँ हर मौसम में पर्यटकों का तांता लगा रहता है।दिल्ली से लगभग 231 किमी की दूरी पर स्थित आगरा में ताज महल के अलावा आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी और एत्माद-उद-दौला के मकबरे पर भी आप जा सकते हैं। आगरा के साथ ही उसके पास स्थित मथुरा, वृंदावन और भरतपुर बर्ड सैंक्चुरी का प्लान भी आप चाहे तो बना सकते हैं।

Photo of मिनी वेकेशन:-अब दिल्ली के आसपास की इन जगहों पर मनाये अपना शानदार वीकेंड ट्रिप by Priya Yadav

चंडीगढ़

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ को भारत के सबसे खूबसूरत, साफ और खुश शहरों में से एक माना जाता है। यहाँ का रॉक गार्डन पर्यटकों के अट्रैक्शन का प्रमुख बिंदु है।इसे इंडस्ट्रियल और अर्बन वेस्ट से बनाया गया है। इसके अलावा यहाँ कैपिटल कॉम्प्लेक्स, सुखना लेक, ज़ाकिर हुसैन रोज़ गार्डन, ओपन हैंड मॉन्युमेंट और छतबीर ज़ू भी घूमने लायक जगहें हैं।दिल्ली के पास वीकेंड में घूमने के लिए ये एक बढ़िया जगह है।

Photo of मिनी वेकेशन:-अब दिल्ली के आसपास की इन जगहों पर मनाये अपना शानदार वीकेंड ट्रिप by Priya Yadav

जयपुर

दिल्ली से जयपुर मात्र 5-6 घंटे की दुरी पर है।पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर में घूमने के लिए बहुत कुछ है।आप यहाँ किलों से लेकर म्यूज़ियम्स तक देख सकते है।इस गुलाबी शहर में आप हवा महल, सिटी पैलेस म्यूज़ियम, जंतर मंतर, आमेर फोर्ट, जंतर मंतर ,जयगढ़ फोर्ट, हवा महल, जल महल, नाहरगढ़ फोर्ट और लक्ष्मी नारायण बिड़ला मंदिर घूमने जा सकते है।इसके साथ ही अगर आप खाने के शौकीन है तो यह जगह आपके लिए बेस्ट रहेगी।क्योंकि यहाँ का लोकल फ़ूड यकीनन आपको बेहद पसंद आएगा।अगर आप राजस्थान की संस्कृति को अच्छे से जानना-समझना चाहते हैं तो चोखी ढाणी जाना न भूलें।

Photo of मिनी वेकेशन:-अब दिल्ली के आसपास की इन जगहों पर मनाये अपना शानदार वीकेंड ट्रिप by Priya Yadav

लैंसडाउन

अगर आप भीड़ से दूर किसी शांत जगह पर अपना वीकेंड एंजॉय करना चाहते हैं तो लैंसडाउन से बेहतर कोई जगह नहीं मिलेगी। यह उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल जिले में स्थित एक छावनी शहर है।चारो तरफ से प्रकृतिं सुकून से भरा ये जगह आपके वीकेंड को शांति से बिताने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।आप यहाँ आर्मी म्यूज़ियम, सेंट मैरी चर्च और टिप एंड टॉप ज़रूर देखेने जाये।साथ ही यहाँ स्थित संतोषी माता के मंदिर से सनसेट का बेस्ट व्यू देखना ना भूले।अगर ज़्यादा समय हो तो लैंसडाउन से देहरादून, मसूरी या कालागढ़ टाइगर रिज़र्व भी जा सकते हैं।

Photo of मिनी वेकेशन:-अब दिल्ली के आसपास की इन जगहों पर मनाये अपना शानदार वीकेंड ट्रिप by Priya Yadav

शिमला

शिमला के बारे में कौन नही जानता।हर कोई यहाँ आना चाहता है।गर्मियों में तो यह पर्यटकों का पसंदीदा स्थान होता है।हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में जनवरी में बर्फ का आनंद लिया जा सकता है। मॉल रोड और रिज यहां के दो सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स माने जाते हैं। यहाँ के कुछ फेमस स्पॉट है काली बाड़ी मंदिर, जाखू मंदिर और स्टेट म्यूज़ियम आप यहाँ जरूर घूमे।वहां की ठंड से बचने के लिए अपने साथ गर्म कपड़े ज़रूर ले जाएं वर्ना घूमने का मज़ा किरकिरा भी हो सकता है।

Photo of मिनी वेकेशन:-अब दिल्ली के आसपास की इन जगहों पर मनाये अपना शानदार वीकेंड ट्रिप by Priya Yadav

तो आप भी इस वीकेंड अगर कही घूमने का प्लान बना रहे है तो जरा इन जगहों पर गौर फरमाएं यकीनन आपके वीकेंड का मजा दुगुना हो जायेगा।

कैसा लगा आपको यह आर्टिकल, हमें कमेंट बॉक्स में बताएँ।

अपनी यात्राओं के अनुभव को Tripoto मुसाफिरों के साथ बाँटने के लिए यहाँ क्लिक करें।

बांग्ला और गुजराती के सफ़रनामे पढ़ने के लिए Tripoto বাংলা और Tripoto ગુજરાતી फॉलो करें।

रोज़ाना Telegram पर यात्रा की प्रेरणा के लिए यहाँ क्लिक करें।